पोषण एवं शिक्षा

पोषण एवं शिक्षा

पोषण शिक्षा को भोजन की प्रथाओं को बदलने की प्रक्रिया भी कहा जा सकता है। पोषण का ज्ञान, संबंधित वैज्ञानिक जानकारी तथा सामाजिक और व्यवहारिक विज्ञान को इस प्रकार लागू करने की प्रक्रिया है जो व्यक्ति तथा समूह को सही प्रकार तथा मात्रा में भोजन लेने के लिए प्रभावित कर सके जिससे अधिकतम पोषण प्राप्त हो सके।

बच्चों के सुपोषण और उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के बीच के अंतर्संबंध को लेकर विश्व में पर्याप्त अध्ययन हुआ है। पोषण की कमी बच्चे के मानसिक, शारीरिक और संज्ञानात्मक विकास को प्रभावित करती है, उनकी प्रतिरक्षण क्षमता को कम करती है और इसका उनके अधिगम परिणामों पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है

सजीवों द्वारा भोजन (पोषक पदार्थों) का अन्तर्ग्रहण(भोजन को शरीर में पहुंचाने की क्रिया), पाचन, अवशोषण और स्वांगीकरण करने एवं अपच पदार्थ का परित्याग करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया को पोषण कहते हैं। ऊर्जा उत्पादन, शारीरिक वृद्धि और टूट-फूट की मरम्मत के लिए आवश्यक पदार्थों को पोषक पदार्थ कहते हैं।