आर्थिक स्वतंत्रता (Economic freedom) या आर्थिक मुक्ति (Economic liberty) किसी समाज के नागरिकों और व्यापारिक ईकाईयों द्वारा आर्थिक निर्णय लेने की स्वतंत्रता को कहते हैं।
आर्थिक स्वतंत्रता की आधारशिलाएं हैं
व्यक्तिगत पसंद,
बाजारों द्वारा समन्वित स्वैच्छिक विनिमय,
बाजारों में प्रवेश करने और प्रतिस्पर्धा करने की स्वतंत्रता,
व्यक्तियों और उनकी संपत्ति की दूसरों के आक्रमण से सुरक्षा।
गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक पर भारत 165 देशों में से एक पायदान गिरकर 87वें स्थान पर आ गया है। पिछले साल की रैंकिंग में देश 86वें स्थान पर था।
सूचकांक चार व्यापक नीति क्षेत्रों में 177 देशों का मूल्यांकन करता है जो आर्थिक स्वतंत्रता को प्रभावित करते हैं, जो कानून का शासन, सरकार का आकार, नियामक दक्षता और खुले बाजार हैं।